फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर भाई-बहन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र के मुन्नी का अड्डा मोहल्ले में शुक्रवार सुबह छत पर खेलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अनमोल (10) और दिव्या (10) गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नागेंद्र चौहान का बेटा अनमोल और उसकी भांजी दिव्या घर की छत पर बैडमिंटन खेल रहे थे। खेल के दौरान शटल छत से दूसरी ओर चली गई। शटल को वापस लाने के प्रयास में बच्चों ने एक डंडा उठाया, जो मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। बिजली के तेज करंट से दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें