फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ब्रेक डांस झूले की ट्रॉली टूटी, फर्नीचर व्यवसायी घायल

Wed, 03 Jan 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव में झूला संचालकों की बड़ी लापरवाही सामने आई। मंगलवार रात करीब नौ बजे चलते हुए झूले की एक ट्राली टूटकर गिर पड़ी। इसमें सवार शहर के फर्नीचर व्यवसायी अपने परिवार के साथ गिरकर चोटिल हो गए। कारोबारी का आरोप है कि उन्हें ई-रिक्शे में बैठाकर उसी हालत में वहां से रवाना कर दिया।
विज्ञापन


शहर में लगी इटावा प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में झूले लगे हैं। इनमें ब्रेक डांस, नाव, टावर झूला समेत कई झूले हैं। इनका आनंद लेने के लिए यहां आए लोगों से से 60 से 70 रुपये का टिकट काटा जाता है। मंगलवार रात फर्नीचर कारोबारी शमशुल कमर उर्फ चांद निवासी रामगंज परिवार के साथ झूला झूलने पहुंचे थे।
इस दौरान ट्रॉली टूटकर गिर गई। इससे शमशुल कमर के सिर में चोटें आई हैं। सिर में चार टांके आए हैं। वहीं पत्नी को अंदरूनी चोटें आई हैं। साथ बैठी बच्ची-बाल बाल बच गई। घायल कारोबारी का आरोप है कि कई बार घटनाएं होने के बावजूद लापरवाही जारी है।
विज्ञापन



वर्जन
सदर एसडीएम विक्रम सिंह राघव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है एक परिवार ब्रेक डांस झूले पर बैठा था। झूला टूटकर गिरने से दंपती घायल हो गए। झूला ठेकेदार को चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मामले पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें