इटावा। नई दिल्ली से कानपुर जा रही सीमांचल एक्सप्रेस की एसी बोगी के नीचे ब्रेक बांइडिंग होने तथा धुंआ निकलने की वजह से शनिवार की दोपहर ट्रेन को 34 मिनट रोकना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया यांत्रिक विभाग के कर्मियों ने कमी को दूर कर दिया। लेकिन ट्रेन पास कराने के लिए सीमांचल एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। इस वजह से ट्रेन 12:01 बजे से लेकर 12:35 बजे तक रुकी रही। संवाद