फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सफारी पार्क की आय बढ़ाने पर मंथन

Mon, 05 Jun 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो 24) प्रेसवार्ता करतीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता दुबे। संवाद
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आईं प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने पर्यटकों का रुझान बढ़ाने को लेकर योजना बनाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सफारी पार्क के दो दिवसीय दौरे पर आईं प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने सफारी पार्क की आय बढ़ाने पर सफारी के अधिकारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने पर्यटकों का रुझान सफारी की ओर बढ़ाने के लिए भी योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक यूपी और विभागाध्यक्ष ममता दुबे ने इटावा सफारी पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संविदा कर्मचारियों को यूनीफार्म बांटी। साथ ही सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को पहचान पत्र दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले पर्यटकों की सेवाएं बेहतर हो सकें इस क्रम में ही संविदा कर्मियों को भी यूनीफार्म दी गई है ताकि पर्यटकों को उन्हें पहचानने में परेशानी न हो। इसके बाद उन्होंने सफारी की आय बढ़ाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसमें निर्देश दिए कि पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाएं। साथ ही सभी एक्सप्रेस-वे, नेशनल हाईवे समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफारी पार्क के पोस्टर बैनर लगवाए जाएं। रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि बीहड़ की सुंदरता को चार चांद लगाने का काम सफारी ने किया है।
आज यहां एशियाई शेरों के साथ ही तितली, तमाम तरह के पक्षियों का भी बसेरा है। यह काफी सुखद है। उन्होंने बताया कि सफारी में व्यवस्थाओं को और चुस्त दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही यहां की आय बढ़ाने पर अधिकारियों से चर्चा की है। कुछ सुझाव मिले हैं उन पर काम किया जाएगा।
बताया कि यह सफारी राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छा सकता है। इसकी गुंजाइश पूरी है। यहां आने के लिए सड़कों जाल अच्छा है। आगरा, दिल्ली और लखनऊ से दूरी अधिक न होने की वजह से वहां के पर्यटक यहां तक आसानी से आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके प्रचार-प्रसार को और तेजी से कराए जाने की योजना बनाई गई है। जल्द ही इसका असर दिखेगा।
लेपर्ड का रखा जाएगा नामकरण
प्रेस वार्ता में प्रधान मुख्य संरक्षक ने कहा कि रेस्क्यू करके लाए गए लेपर्ड के बच्चों के जल्द ही नामकरण की बात कही। इटावा सफारी पार्क में स्तिथ लैपर्ड सफारी को पर्यटकों के लिए शुरू करने के लिए विचार विमर्श किया जा चुका है। जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचकर लेपर्ड सफारी शुरू करने आवश्यकता है या नही इस पर निर्णय लेना है।
विज्ञापन


शावक केसरी अब स्वस्थ्य
सफारी के हॉस्पिटल में मौजूद बीमार शावक केसरी के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार देखने को मिल रहा है। शावक ने अपनी डाइट भी बड़ा ली है और पहले जिस तरह से पिछले हिस्से से वह बिल्कुल उठ नहीं पा रहा था। अब उठने की कोशिश भी करता है उम्मीद है कि केसरी जल्दी ठीक होकर पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बनेगा। विभिन्न स्थानों की डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें