फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्यूबवेल ऑपरेटर का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीएलपी हॉस्पिटल के पास ट्यूबवेल ऑपरेटर का शव तालाब में मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा। परिजनों में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्ष नगर निवासी शिव प्रकाश तिवारी (58) नगर पालिका में ठेके पर काम कर रहे थे। उनकी तैनाती सुंदरपुर मोड़ स्थित टंकी पर ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर थी। शिव प्रकाश के बेटे विवेक ने बताया कि पिता शनिवार रात में किसी कारण से घर से कहीं चले गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए तो उनको कई जगह पर तलाश किया। उनका कहीं पता नहीं चलने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रविवार शाम फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के महेरा चुंगी स्थित जीएलपी हाॅस्पिटल के पीछे तालाब में शव पुलिस ने बरामद किया था। सोमवार को उनकी पहचान पिता के रूप में की। थाना प्रभारी दिवाकर सरोज ने बताया कि महेरा चुंगी के पास तालाब में एक व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों की सूचना पर बरामद किया गया था। सोमवार को पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें