फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विद्यालय से कार्यमुक्त करने के लिए बीएलओ ने दिया प्रार्थनापत्र

Sun, 28 Jan 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत जिले के बीएलओ ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर मूल विद्यालय से कार्यमुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। बीएसए ने जल्द कार्य मुक्त करवाने की बात कही।
विज्ञापन

दस से अधिक संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने बीएसए को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि बीएलओ के कार्य में लगे शिक्षक और शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त नहीं किया गया था। जिले में 13 जोड़ी बीएलओ शिक्षक हैं, जिनका स्थानांतरण रुक गया था। शासनादेश में संशोधन के बाद उन्हें कार्यमुक्त किया जाए। कार्यालय पहुंचे आशुतोष यादव, सुमन ,अभिषेक शर्मा, राजीव कुमार, अजय प्रताप, दीपक कुमार, अभिषेक पोरवाल व वालिस्टर सिंह ने बताया कि बीएसए से मिलकर प्रार्थनापत्र दिया है। उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान करवाने की बात कही है। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक कार्य किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की कोई हीलाहवाली नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें