फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए भाजपा चलाएगी अभियान

Fri, 20 Nov 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरे प्रदेश में नव-मतदाता जोड़ो अभियान चला रही है। इसी क्रम में भाजपा जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में सदर विधानसभा कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष जालौन और सदर इटावा विधानसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा। पार्टी 22, 23, 24 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर विशेष मतदाता अभियान चलाएगी। भाजपा महिला मोर्चा 28, 29, 30 नवंबर को 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को मतदाता सूची से जुड़वाएगी। युवा मोर्चा 1, 2, 3 दिसंबर को युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य करेगा। ( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें