फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भाजपा नेता का दिल्ली में निधन, क्षेत्र में शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार यादव उर्फ गुड्डू भैया का दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, समर्थकों और समर्थकों में शोक है। अजय कुमार यादव ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की। भरथना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर वे तीन बार प्रत्याशी भी चुने गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था। बादा में उन्होंने भाजपा का दामन थामा और वर्तमान में वे पार्टी से जुड़े हुए थे। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े रहने के बावजूद वे हमेशा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे। अजय कुमार यादव के पिता बलराम सिंह यादव भी कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खरगपुर सरैया में पूरी विधि-विधान से संपन्न हुआ। सपा नेता प्रदीप यादव, ध्रुव यादव चीनी, जयराज सिंह यादव सहित हजारों की संख्या में लोगों ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें