फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराज्य के लिए भाजपा का अंत जरूरी : शिवपाल सिंह

Sun, 02 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधकर कहा कि अन्याय करने वालों का हमेशा अंत हुआ है। अत्याचारी रावण का राम ने अंत किया था। अन्याय रूपी रावण का जब तक अंत नहीं होगा तब तक रामराज्य नहीं आएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव गीजा गांव मेले में पहुंचे। उन्होंने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार को किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए सबसे अधिक अहितकारी बताया। कहा कि राम राज्य तभी आएगा जब समाजवाद होगा।
सपा महासचिव ने कहा कि राम और धर्म के नाम पर कैसे समाज को बांटा जा रहा है, इसे जनता भली भांति समझ रही है। वह भाजपा की इस नीति में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने बिजली-पानी का संकट गहरा गया है। आलू, गेहूं और धान की कीमत किसानों को नहीं मिल रही है। बेईमानी, भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल बनने लगा है। मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल का जिक्र कर शिवपाल ने कहा कि जनता से किया गया कोई वादा पूरा नहीं हुआ। अधिकारी रिश्वत लेने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें