इटावा। राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने बीजेपी हमला बोला। कहा कि सत्ता पक्ष ने दबाव बनाकर और लालच देकर हमारे विधायकों को तोड़ा है।
मंगलवार शाम को केदारेश्वर मंदिर में निरीक्षण करने पहुंचे रामगोपाल यादव ने कहा कि शुरू में भाजपा ने सात उम्मीदवार खड़े किए थे और समाजवादी पार्टी के तीन थे। यही स्थिति रहती तो चुनाव की भी जरूरत नहीं थी, लेकिन सत्ता का दुरुपयोग करके भाजपा ने आठवां उम्मीदवार जिताने के लिए बड़े सेठ को खड़ा कर दिया। वहीं, दबाव और लालच देकर हमारे सात विधायक तोड़ लिए। कहा कि जिस तरह से सत्ता के बल का प्रयोग किया जा रहा है, भारतीय लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है।
केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी खीज नहीं निकल रही है। क्योंकि विधानसभा चुनाव में हमने उनको हरा दिया था। अब वह रोज यही कहेंगे। हालांकि दिल्ली वाले लोगों ने मुख्यमंत्री की इच्छा के खिलाफ उन्हें उपमुख्यमंत्री बना दिया है। इस भारीभरकम पद पर रहते हुए भी उनके वचन हमेशा हल्के होते हैं। सपा और कांग्रेस के एक साथ आने को लेकर कहा कि ये जनसमर्थन अब बढ़ता ही जाएगा।
27जेएनडी16 : घर के अंदर रखी अलमारी, जिसको चोरों ने खंगाला। सोशल मीडिया