फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मासूम के पेट और चेहरे पर काटा, शारीरिक शोषण का प्रयास

Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। पड़ोसी के घर पर टीवी देखने जा रही आठ वर्षीय मासूम को गांव के एक युवक ने रास्ते में पकड़ लिया। युवक ने मासूम के चेहरे और पेट पर काटने के साथ उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी की चीखपुकार सुनकर पड़ोसी के घर जा रही मां दौड़ी तो आरोपी मासूम को छोड़कर भाग गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को सैफई मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थितियां कमजोर हैं। मजदूरी करके वह अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं। बताया कि रविवार शाम पड़ोसी के घर में उनकी आठ वर्षीय मासूम बेटी टीवी देखने जाने की बात कहकर निकली थी। रास्ते में घर के पास ही गांव के ही युवक विशाल ने उसे पकड़ लिया। मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के विरोध पर आरोपी ने उसके साथ हैवानियत करते हुए उसके पेट और चेहरे पर काटकर घायल कर दिया। बेटी की चीख सुनकर वह दौड़ती हुई घर के पीछे पहुंची तो आरोपी भाग गया। सूचना मिलते ही सीओ अतुल प्रधान और थाना प्रभारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। घटना के बाद बालिका गंभर रूप से घायल है। बहुत घबराई हुई है। सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर पॉक्सो व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें