फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगला खरगोली गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के धौकरन टोला निवासी राशिद गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली का काम करने राजाबाग के पास एक स्कूल जा रहे थे। उनके साथ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहकमर निवासी जुनैद (17) भी था। नगला खरगोली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में जुनैद की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौका देखकर कार छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। कार सवार तीन लोगों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। कार सवार भिंड के रहने वाले हैं। वह लॉयन सफारी घूमने जा रहे थे। जुनैद इकलौता पुत्र था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। जुनैद की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें