फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक सवार सिपाही ने मां-बेटे को मारी टक्कर, बेटे की मौत

Thu, 28 Sep 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लुहन्ना चौराहा के पास घर के बाहर खड़े मां-बेटे को पीछे से आ रहे बाइक सवार सिपाही ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मां-बेटे को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला हरजू निवासी सावित्री देवी पत्नी जगत नारायण औरैया जिले के ककोर मुख्यालय पर आरईएस विभाग में बाबू के पद पर तैनात हैं। बुधवार रात सावित्री औरैया से ट्रेन से इटावा स्टेशन पहुंची थीं। वहां से उनका बेटा विमलेश राजपूत (37) बाइक से लेकर उन्हें घर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार सिपाही जगरूप सिंह ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सिपाही को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
घायल अवस्था में मां और बेटे को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, सावित्री देवी का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया है कि हादसा स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिस सिपाही ने टक्कर मारी है, वह नशे में था। इसलिए पुलिस को इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि मृतक के ताऊ की तहरीर पर पुलिस लाइन में तैनात बाइक सवार सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें