फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक सवार लुटेरों ने युवती का मोबाइल छीना

Tue, 19 Sep 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। पैदल घर लौट रही युवती का मोबाइल छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र के मंदिर दान सहाय के सामने रविवार देर शाम मोबाइल पर बात करते हुए पैदल घर जा रही रश्मि निवासी गिरधारीपुरा को पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरे झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। पीड़िता ने बताया कि वह एक पैथोलॉजी में काम करती है, वहीं से घर जा रही थी तभी रास्ते में मोबाइल पर कॉल आने पर पैदल चलते हुए बात करने लगी। उसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरे उसक मोबाइल लूट ले गए। घटना की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें