फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में बाइक सवार लुटेरों ने बुजुर्ग से रुपयों भरा बैग लूटा

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार लुटेरे। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
निवाड़ीकला (इटावा)। बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर गांव में बाइक सवार दो बदमाश बुजुर्ग को धक्का देकर रुपयों से भरा बैग छीन ले गए। बुजुर्ग पेंशन के रुपये बैंक से निकालकर घर लौट रहे थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखे हैं।
विज्ञापन

अहेरीपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश नारायण का खाता महेवा की स्टेट बैंक में है। बुधवार को वह पेंशन के रुपये निकालने बैंक गए थे। रुपये निकालकर बैग में रखे और ऑटो से अहेरीपुर में उतरे। मुख्य सड़क से पैदल घर लौट रहे थे। घर से करीब सौ कदम पहले दिवारीलाल के दरवाजे पर बनी सीढ़ियों पर बैठकर सुस्ताने लगे। इस बीच पीछे से काली बाइक से आए लुटेरे धक्का देकर उनसे रुपयों से भरा बैग छीन ले गए। धक्का देने से बुजुर्ग गिर गए, इससे उन्हें चोटें भी आईं।
उन्होंने बताया कि बैग में 24 हजार रुपये, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पैन कार्ड था। आसपास के लोगों ने बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नाती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में दो बदमाश बाइक से जाते दिखे हैं। थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि शाम सात बजे तक तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित से बात करके जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें