फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल सवार से रास्ता पूछने के बहाने शर्ट की जेब में रखा मोबाइल लूट कर भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को ऊसराहार थाना क्षेत्र के खिलचीपुर गांव निवासी शिवाकांत, टिपटिया गांव में लगे सब्जी बाजार में दुकान लगाये पिता राजवीर को आलू का पैकेट देकर साइकिल से वापस लौट रहा था। तभी पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर ऊसराहार जाने वाला रास्ता पूछने लगे।
उसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने शिवाकांत की शर्ट से ऊपर वाली जेब में रखे फोन को खींचकर कस्बा ऊसराहार की तरफ बाइक लेकर भाग गये। पीड़ित ने घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी हेमंत कुमार सोलंकी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कस्बा में लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें