इटावा। सैफई मार्ग पर कुनैरा गांव के पास बाइक सवार दंपति व सात माह के मासूम को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने घायल महिला व मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर बिसू निवासी अरुण कुमार (35), पत्नी रविता व सात माह की बेटी हिमांशी के साथ बिजपुरी खेड़ा स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। तभी कुनैरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दंपति सहित बच्ची उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रविता और हिमांशी को भर्ती कर लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है, जबकि चालक फरार है। मृतक ट्रैक्टर चलाता था।