फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

Fri, 04 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बा रोड पर गुरुवार शाम ट्रक ने बाइक सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राहुल (16) पुत्र राकेश निषाद निवासी कक्का मील वाली गली जवाहर रोड गुरुवार शाम बाजार गया हुआ था। वहां से लौटते वक्त कन्नौज हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार किशोर घायल हो गया।
घटना देखकर आसपास लोग इकटठा हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में गंभीर हालत में किशोर को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें