जसवंतनगर। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ग्राम भाबलपुर के सामने की है जहां कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। शुक्रवार सुबह 11 बजे शिकोहाबाद निवासी इदरीश (55), पुत्र रईस (30) के साथ अपने पैतृक गांव अछल्दा, औरैया जा रहे थे। वह जैसे ही भाबलपुर के पास पहुंचे तभी अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर इदरीश को सैफई रेफर किया गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।