फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। नेशनल हाईवे पर बाइक सवार युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन दिन बाद मृतक के चचेरे भाई की बरात जानी है। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल अजय पाल का पुत्र अजीत (21) मोहल्ले के साथी अतुल (19) पुत्र गोविंद के साथ परशुपुरा मेले में जा रहा था। गुरुवार दोपहर हाईवे पर नगला दलप गांव के सामने उनकी बाइक में पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। अतुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उधर, अजीत के परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। अतुल के चचेरे भाई पंकज यादव की 18 फरवरी को बरात जानी है। हादसे की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें