इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लायन सफारी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सवार सिपाही घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। रविवार शाम करीब सात बजे यूपी 112 में तैनात विपिन यादव ड्यूटी करके शहर से पछायगांव अपने आवास पर बाइक से लौट रहा था। लायन सफारी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही यूपी 112 के प्रभारी राज बहादुर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही का हाल जाना। (संवाद)