फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात सांड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर सिरसागंज जा रहा था।
विज्ञापन

नगला कुआं निवासी आकाश (25) गुरुवार रात बाइक से सिरसागंज स्थित बहन के घर जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे हाईवे पर गांव फुलरई के सामने अचानक एक सांड सड़क पर आने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे में आकाश बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते सीएचसी पहुंच गए। आकाश के पत्नी और एक वर्षीय बेटा है। वह चेन्नई में एक कंपनी में नौकरी करता था। आठ दिन पहले घर लौटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें