फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावा तक चल सकती भिंड-रतलाम इंटरसिटी एक्सप्रेस

Thu, 06 Jul 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावाभरथना। भिंड-रतलाम इंटरसिटी एक्सप्रेस जल्द इटावा तक चलने की घोषणा हो सकती है। सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने रेल मंत्री से मुलाकात कर इस ट्रेन को इटावा तक करने के साथ ही कई अन्य ट्रेनों का ठहराव भरथना और फफूंद में किए जाने की मांग की है। उम्मीद है कि जल्द इन मांगों को माना जा सकता है।
विज्ञापन

सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने गुरुवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने इटावा लोकसभा क्षेत्र में ट्रेनों से संबंधित समस्या के बारे में सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में उज्जैन एवं इंदौर के लिए ट्रेन नंबर 21126 भिंड- रतलाम इंटरसिटी एक्सप्रेस व 21125 रतलाम-भिंड इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार इटावा तक किए जाने की मांग रखी।
बताया कि उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के लिए इटावा के लोग लंबे समय से भिंड- रतलाम एक्सप्रेस को इटावा से चलाए जाने की मांग करते आ रहे हैं। यह ट्रेन रतलाम से आने के बाद भिंड सुबह करीब साढ़े नौ बजे आ जाती है, जो पूरे दिन खड़े रहने के बाद शाम 5:20 बजे भिंड से रतलाम के लिए रवाना होती है। इसका विस्तार इटावा तक होने से इटावा के साथ मैनपुरी, औरैया के लोगाें का महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन जाना काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन





ट्रेन नंबर 12987 अजमेर एक्सप्रेस एवं ट्रेन नंबर 12988 सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव इटावा में किए जाने की मांग की है। साथ ही इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो/ तीन और चार पर आने-जाने के लिए पुराने हो चुके पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण व वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वचालित सीढ़ी का निर्माण किए जाने की मांग की है।
लोकसभा क्षेत्र औरैया जनपद के फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12003 व 12004 लखनऊ- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 12033 व 12034 श्रम शक्ति एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13483 व 13484 फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने की मांग की है। साथ ही ट्रेन नंबर 18309 व 18310 मुरी एक्सप्रेस (जम्मू तवी से संबलपुर) जो कोरोना काल में बंद हो गई थी, का ठहराव फिर से फफूंद स्टेशन रेलवे स्टेशन पर किए जाने की मांग ही है।

इVसेट

भरथना स्टेशन पर इन ट्रेनों को रोकने की मांग
सांसद ने अपने गृह क्षेत्र भरथना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 15484 व 15483 महानंदा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14164, 14163 संगम एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 18102 व 18101 जम्मू-तवी टाटा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12420 व 12419 गोमती एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13414 व 13413 फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने की मांग की है। साथ ही भरथना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए स्वच्छ पानी पीने के लिए एक ओर टंकी बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें