फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: हत्या कर फेंके गए शव की तलाश में जुटी भिंड पुलिस

Wed, 15 Feb 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद थानाक्षेत्र से युवक का अपहरण कर शव चंबल नदी में फेंके जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ मंगलवार शाम को यहां पहुंची। नदी में शव की तलाश कराती रही। पुलिस के हाथ देर शाम तक कुछ नहीं लगा। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

गोहद थानाक्षेत्र के गांव कोर्ट परोसा निवासी करन सिंह उर्फ मोनू (25) विजयवाड़ा से नौ फरवरी को घर आ रहा था। गोहद चौराहे से वह लापता हो गया था। परिजनों ने थाना गोहद में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस को करन की हत्या करने और फिर 12 फरवरी को अधजला शव चंबल नदी में फेंकने की जानकारी दी। इसके बाद शाम करीब पांच बजे आरोपी की निशानदेही पर भिंड पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम के साथ चंबल नदी के तट पर पहुंचा और शव की तलाश शुरू कराई।
देर शाम तक कुछ पता नहीं चला था। एमपी पुलिस ने पुल पर पड़े खून के धब्बे का नमूना लिया है। इस दौरान चकरनगर पुलिस भी मौजूद रही। चकरनगर थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि गोहद थानाक्षेत्र से एक युवक का अपहरण हुआ था। गोहद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा तो उसने शव जलाकर नदी में फेंकने की बात कही थी। गोहद पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ शव की तलाश कराने के लिए यहां आई थी। शव अभी मिला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें