फोटो 14:::पुलिस लाइन में भरथना कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह उत्कृष्ट सेवा पदक लगाते डीएम शुभ्रां
भरथना। गणतंत्र दिवस पर इटावा पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में भरथना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को यह सम्मान उनकी कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील कार्यशैली के लिए दिया गया। पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, शरद पोरवाल, हाजी हारून मूसानी, डॉ राहुल यादव, दलवीर सिंह यादव फौजी, राजे तिवारी, देवेंद्र चौहान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी।