फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 69 करोड़ से बनेगा भरथना बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना को जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। शासन ने भरथना बाईपास को हरी झंडी देते हुए 69.4 करोड़ बजट भी स्वीकृत कर दिया है। इससे भरथना कस्बा और आसपास के गांव के करीब छह लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


सितंबर 2023 में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद जिले के दौरे पर आए थे। उस दौरान सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने भरथना बाईपास का निर्माण कराने के लिए मांग पत्र दिया था। उन्हें कस्बे के बीच निकलने वाले हाईवे की वजह से होने वाली दिक्कतों को भी अवगत कराया था। इस लोक निर्माण मंत्री ने जल्द ही बाईपास की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया था।
लोगों की समस्याओं को देखते हुए अब शासन की ओर से इसके निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए 69.4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह बाईपास इटावा, भरथना, बिधूना-बेला राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर संख्या 69 से एनएचआई के किलोमीटर संख्या 85 पर गांव लहरोई के जुड़ेगा। वहीं, बुंंदेलखंड एक्सप्रेस के पास से गुजरने की वजह से यह लोगों के लिए सुविधाजनक होगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री के पीआरओ शशि मोहन ने बताया कि जल्द ही सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण का काम भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन




कस्बे के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
अभी इटावा से बिधूना जाने वाले कस्बे से होकर निकलते हैं। ऐसे में बड़े वाहनों के सवारियां उतारने और चढ़ाने के दौरान दिन में कई-कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में लगातार क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की बाईपास बनाने की मांग चल रही थी। इस पर शासन की मोहर लगा दी गई है। इसके बनने से कस्बे के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।


इन गांवों के लोगों को मिलेगा विशेष लाभ
बाईपास बनने के बाद गंगौरा, बुझेरा, कुशाना, बेटियापुर, गोपियागंज, भाोली, लहरोई और रमायन गांव के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। आवागमन सुगम होने के साथ ही लोगों के व्यापार को भी गति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें