फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी को मिले भारत रत्न: शिवपाल सिंह यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक शिवपाल सिंह का जन्मदिन गुरुवार को सपाइयों ने सादगीपूर्वक मनाया। इस मौके पर शिवपाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं व जनता की मांग है कि नेताजी को भारत रत्न दिया जाए। उन्होंने आजीवन किसानों व गरीबों के हित के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता गुरुवार सुबह करीब सात बजे चौगुर्जी स्थित कोठी में शिवपाल को बधाई देने पहुंचे। सपा नेता इदरीश अंसारी, सुरेश यादव, तरुण कुमार वर्मा, प्रदीप सोनी, वीरू भदौरिया, उपदेश मिश्रा, आशीष कोस्टा, आलोक पटेल, बबलू शुक्ला, केके यादव, श्रीकिशन यादव आदि ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
पक्का तालाब साईं मंदिर पर सपाइयों ने आशीष पटेल के नेतृत्व में केक काटा। जरूरतमंदों को फल वितरित किए। दोपहर में शिवपाल पुरबिया टोला स्थित उदाशीन गुरुद्वारा में कराए गए भंडारे में शामिल हुए। इस मौके पर धर्मवीर सिंह बिट्टू, बाबा जयराम दास, हाजी अल्ताफ अहमद, राजेश यादव, राजीव यादव, संजय शुक्ला, सुशांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर कोऑपरेटिव बैंक में शिवपाल यादव ने झंडा फहराया। मुलायम सिंह को पद्म विभूषण मिलने पर खुशी जताई। केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि वह बड़बोले हैं, मैनपुरी चुनाव में आए थे, वैसे तो जसवंतनगर की जनता ने जवाब दे दिया है। आने वाले समय में हम उन्हें बताएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें