फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नामांकन में लापरवाही पर बीईओ को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद में स्कूल चलो अभियान के तहत नए बच्चों के नामांकन की संतोषजनक न मिलने पर बीएसए राजेश कुमार ने जनपद के सभी बीईओ को चेतावनी जारी की है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रेरणा पोर्टल पर कुल 25,116 नवीन नामांकन दर्ज किए गए थे। इसके विपरीत, वर्तमान सत्र 2026-27 में 18 अप्रैल तक मात्र 8,044 बच्चों का ही विवरण पोर्टल पर अंकित हो सका है। पिछले साल के मुकाबले नामांकन की यह गति बेहद धीमी है, जिसे लेकर विभाग ने गहरी नाराजगी जताई है। बीएसए ने ब्लॉकवार और विद्यालयवार सूची का हवाला देते हुए बीईओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की कमान संभालें। शासन की प्राथमिकता वाले इस अभियान में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें