फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बकेवर सहकारी समिति में खाद खत्म

Wed, 18 Oct 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 03::::किसान सहकारी संघ पर खाद न होने से लौटते किसान। संवाद
विज्ञापन




- शनिवार को भेजी गई खाद सोमवार को हो गई थी समाप्त

संवाद न्यूज एजेंसी

बकेवर। सहकारी समिति में डीएपी खाद उपलब्ध न होने से बुधवार को बड़ी संख्या में किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। आलू और सरसों की डीएपी के लिए किसानों ने खाद खरीदनी शुरू कर दी है। सरसों की बुआई में भी किसान डीएपी खाद डाल रहे हैं। ऐसे में डीएपी खाद की खपत अधिक हो रही है।
जनपद में तकरीबन 20 हजार हेक्टेयर आलू का रकबा होता है। समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि डीएपी खाद की मांग लगी हुई है। खाद आते ही किसानों को बांटी जाएगी। जो खाद शनिवार को आ गई थी। स्टॉक में उसे शनिवार को व सोमवार को बांट दिया गया है। इस सीजन के लिए 90 टन खाद की मांग भेजी गई थी। इसमें से तकरीबन 45 टन खाद आ चुकी है, जो किसानों को बांटी जा चुकी है।
विज्ञापन


किसानों ने बताई परेशानी
फोटो 04::::रामकुमार। ग्राम हर्राजपुर के किसान रामकुमार ने बताया कि वह सरसों की बुवाई के लिए एक बोरी डीएपी खाद लेने आए थे, लेकिन समिति पर खाद उपलब्ध होने के न होने के कारण खाद नहीं मिल सकी। अब निजी दुकान से खाद खरीदनी पड़ेगी।
विज्ञापन



फोटो 05:::::वालेस्टर। किसान वालेस्टर ने बताया कि वह डीएपी खाद लेने आए हैं। उन्हें दो बोरी डीएपी आलू के लिए चाहिए थी। उपलब्ध न होने की वजह से लौटना पड़ रहा है। एक बार बुधवार को आकर देखेंगे, नहीं मिली तो निजी दुकान से खरीदकर काम चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें