फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने बहु से कह दिया, अब हमारी सुलह की तुम हो गवाह: शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। बहू डिंपल को जिताने के लिए प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार को बसरेहर क्षेत्र के कई गांवों में लोगों से मुलाकात की। सरसई हेलू में नुक्कड़ सभा के दौरान कहा कि बहू डिंपल से कह दिया है कि हम एक हैं और रहेंगे। अखिलेश कोई गड़बड़ करें तो तुम गवाह रहना।
विज्ञापन

प्रसपा अध्यक्ष ने बताया कि बहू डिंपल ने फोन कर बताया था कि वह चुनाव लड़ रही हैं।
उनका आशीर्वाद चाहिए। हम लोगों को साथ रहना है। उन्होंने सभी से अपील की है कि यह प्रतिष्ठा का चुनाव है। नेता जी के न रहने पर पहला चुनाव है। सभी उसी तरह प्यार दें।
हम लोग एक दो चुनाव और लड़ेंगे फिर तो लड़के ही मैदान संभालेंगे। अब बहू चुनाव लड़ रही है तो पीछे हटना ही था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर भी निशाना साधा। कहा कि वह शिष्य होते तो पूछकर जाते, बहू के खिलाफ तो चुनाव नहीं लड़ते। चेला भी कुछ करता है तो पूछकर करता है।
विज्ञापन

पहली बार ताखा में 30 को जनसभा करेंगे अखिलेश
ताखा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ताखा क्षेत्र के भरतिया कोठी में 30 नवंबर को जनसभा करेंगे। वह पहली बार ताखा में क्षेत्रीय विधायक व चाचा शिवपाल सिंह यादव और डिंपल यादव के साथ आएंगे। ताखा के लोगों के साथ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जमीनी जुड़ाव रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें