फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बचपन प्ले स्कूल को मिला फैमिलिया अवार्ड

Thu, 03 Aug 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बच्चों में सुगम खेल पद्धति और नवाचार विधि से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अनुशासन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतिस्पर्धा रैंकिंग मे यहां की बचपन प्ले स्कूल संस्था को राष्ट्रीय स्तर पर फैमिलिया अवार्ड विभूषित किया गया।
विज्ञापन


भव्य समारोह में यह अवार्ड बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने स्कूल के एमडी राहुल दीक्षित को अपने कर कमलों की ओर से तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रदान किया। संस्था के इस गौरवपूर्ण अलंकरण से गदगद बचपन प्ले स्कूल के प्रबंध निदेशक राहुल दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस अवार्ड में देशभर के कुछ चुनिंदा स्कूलों को फैमिलिया अवार्ड 2023 के लिए चुना गया।
इसके लिए अवॉर्ड सेरिमनी का आयोजन सोनीपत स्थित ऋषि हुड यूनिवर्सिटी में किया गया। बचपन प्ले स्कूल जसवंतनगर ब्रांच को 10 वर्ष से अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन के लिए फैमिलिया अवार्ड 2023 के लिए चुना गया। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके नवीन प्रयोगों को सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें