फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: शिवपाल बोले- आजम को मिला न्याय, अन्य को भी जल्द मिलेगा

Sun, 28 May 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजम खां को न्यायपालिका से न्याय मिल गया है। सरकार की ओर से फंसाए गए सपा के अन्य नेताओं को भी जल्द न्याय मिलेगा। यह बात शनिवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही। नगर के पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय में आयोजित किए गए नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की ओर से सपा नेता आजम खां, इरफान सोलंकी, अफजाल अंसारी आदि पर फर्जी मुकदमे लगाए गए।
विज्ञापन


अब न्यायपालिका से आजम खां को न्याय मिल गया है। आगे अन्य लोगों को भी जल्द न्याय मिलेगा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि साफ-सफाई व जल निकासी की समस्याओं को दुरुस्त करते हुए नगर को सुंदर बनाना है। इसमें यदि पालिका के बजट में कोई कमी पड़ती है तो उसे विधायक निधि से पूरा करूंगा। उन्होंने नवनिर्वाचित चेयरमैन सतनारायण संखवार को विकास कार्यों को कराने में सभासदों की राय को भी प्राथमिकता से तवज्जो देने की सलाह दी। साथ ही उनका भी सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें