फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सीडीओ की निरीक्षण में उपस्थिति रजिस्टर मिला अधूरा

Fri, 26 May 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जन चौपाल कार्यक्रम में बकेवर की ग्राम पंचायत नवादा खुर्दकला पहुंची सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या देर होने की वजह से जन चौपाल में नहीं शामिल हो सकीं। उन्होंने गांव में चल रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही मजदूरों से बात की। कुछ मजदूरों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी भी जताई। साथ ही उपस्थित रजिस्टर अधूरा मिलने पर रोजगार सेवक की फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि उपस्थिति रजिस्टर प्रतिदिन व्यवस्थित नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव में लगी जनचौपाल में बीडीओ महेवा सूरज सिंह, प्रधान लोकेन्द्र सिंह चौहान, सचिव नेहा दीक्षित, एडीओ पंचायत श्याम वरन सिंह राजपूत, ब्लॉक समन्वयक मंजीत सिंह उपस्थित रहे। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने सहयोग प्रदान किया। (संवाद)
विज्ञापन

..........................................................
(फोटो संवाद 23) घायल गोवंश का उपचार करते पशु चिकित्सक। संवाद
सड़क पर घूमते गोवंश हो रहे हादसे का शिकार
जसवंतनगर। सरकार के आदेश गोवंश सड़कों पर न घूमें। लेकिन इसका पालन करने में प्रशासनिक अधिकारी कोताही बरत रहे हैं। आलम यह है कि करीब एक सैकड़ा से अधिक गोवंशों के हाइवे पर घूमने की वजह से हादसे भी घटित हो रहे हैं। गुरुवार की शाम हाइवे पर आगरा जाने वाले मार्ग पर तेजी से आ रही कार ने गोवंश को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों अंकित, राकेश, लकी, गौरव, हरिओम, राहुल आदि के अनुसार हादसे में गोवंश को गंभीर चोट आई। जानकारी के पशु चिकित्सालय जसवंतनगर को देने पर पशु चिकित्सा अधिकारी दिलीप यादव, सत्यवीर यादव आदि घटनास्थल पर पहुंचे और गोवंश की मरहम पट्टी कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें