फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आग लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास

Sat, 29 Jul 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन आनन-फानन आग बुझाकर युवक को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के सुखैया गांव निवासी अनूप कुमार (33) पुत्र जवाहर लाल निवासी शनिवार सुबह नौ बजे घर में पिता के कमरे में जाकर कट्टी में रखा पेट्रोल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। लपटें देख पिता व मां अंदर गए और गेट खोलकर बाहर निकाला और आग बुझाकर सीएचसी ले गए।
बताया जा रहा कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज कई सालों से सैफई मेडिकल कॉलेज से चल रहा है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डाॅ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आग से लगभग 40 फीसदी जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें