फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 49 लाख का कर्जा नहीं चुकाने पर हुई कुर्की की कार्रवाई

Wed, 01 Nov 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। घर बनाने के लिए बैंक से लिए 49 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने पर डीएम के आदेश पर फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। यूको बैंक के शाखा प्रबंधक निखिल नंदा ने बताया कि थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी निवासी डॉ. सिद्धार्थ राहुल ने 2015 में बैंक से घर बनाने के लिए 49 लाख रुपये का कर्ज लिया था।
विज्ञापन

दो साल के बाद से किस्त जमा नहीं की गई। कई बार नोटिस भी दिया गया। बैंक ने डीएम को जानकारी दी। तीन फरवरी को डीएम के आदेश पर नोटिस दिया गया था। लेकिन इसे भी नजरअंदाज कर दिया। डीएम के आदेश के बाद बुधवार को पुलिस और बैंक के अधिकारियों ने मकान पर अपनी मोहर लगा दी। इस दौरान एसएसआई अनुभव सिंह, एसआई प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें