फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ईंट मारकर एटीएम की डिसप्ले तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर बालूगंज पानी की टंकी के पास निजी भवन के बाहर स्थित एटीएम मशीन का डिसप्ले मंदबुद्ध व्यक्ति ने ईंट मारकर तोड़ दिया। सुबह भवन स्वामी ने इसकी सूचना एटीएम कंपनी को दी है। बालूगंज में इंडिया नंबर वन कंपनी का एटीएम एक आवास के बाहर दुकान में लगा हुआ था। रविवार रात को जब एटीएम का गेट खुला हुआ था तभी एक मंदबुद्धि व्यक्ति ने एटीएम के डिसप्ले पर ईंट मार दी। उसने आस पास लगे दुकानों के बोर्ड भी पत्थर मारकर तोड़ दिए। रात मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी सुबह दुकान मालिक को दी तो उन्होंने इसकी सूचना एटीएम कंपनी को फोन पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें