फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नव्या बनी बीईओ तो रुनझुन, तान्या व रावी ने प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा/जसवंतनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए ताखा, जसवंतनगर व उदी में छात्राओं को एक दिन के लिए बीईओ और प्रधानाध्यापक बनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतपुर खुर्द की कक्षा सात की छात्रा रंजना और पीएमश्री विद्यालय समथर में कक्षा आठ की छात्रा रुनझुन ने प्रधानाध्यापिका का कार्यभार संभाला। एक दिन के लिए विद्यालय की कमान मिलने पर दोनों छात्राओं ने उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसी प्रकार से जसवंतनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बाऊथ की कक्षा आठ की छात्रा नव्या को एक दिन के लिए बीईओ बनाया गया, जबकि कक्षा छह की छात्रा रावी को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय उदी मोड़ की छात्रा तान्या को एक दिन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, बढ़पुरा बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने जिम्मेदारियों को संभालना सीखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें