फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चोरी की तीन बाइकों व पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पछाय गांव थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान उदी बाह रोड पर कोरी कुआं के पास से एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक व छीने गए पांच मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एसओ पछाय गांव अनुभव चौधरी अपने हमराह फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी उन्हें एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया तलाशी में उसके पास से एक तमंचा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम मुच्ची उर्फ रमजानी निवासी जाफरगंज फतेहपुर बताया। बाइक के कागजात मांगने पर कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक चोरी की है। वह नंबर प्लेट बदलकर बाइक को चला रहा है।
उसने बताया कि चोरी की दो बाइक उसने बहादुर पुर के पास खड़ी कर दी हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइकें बरामद कर लीं। उसने बताया कि बाइक उसने इटावा से चोरी की है। वह लोगों के पास से मोबाइल भी छीन लेता है। उसके पास से छीने गए पांच मोबाइल भी बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि उसके खिलाफ फतेहपुर में भी कई मामले दर्ज है। पकड़े गए मुच्ची को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। इसके साथी तथा उस कबाड़ी की तलाश की जा रही जो चोरी का माल काफी सस्ता खरीदता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें