मुख्य आरोपी जनपद का टॉप 10 अपराधी
पकड़े तस्करों में से एक जनपद का टॉप टेन अपराधी है। इनके पास से तीन तमंचा इसके अलावा अर्द्ध बना तमंचा, चार बट और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एक हजार से 15 सौ रुपये तक में बेच देते थे तमंचा
एसएसपी ने बताया कि आरोपी असलऐ बनाकर बहुत ही कम दामों पर बेच देते थे। तमंचा सिर्फ एक हजार से 15 सौ तक बेचकर अपराधों को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे। मुख्य आरोपी पिंकी उर्फ सौरभ बकेवर थाने का टॉप 10 अपराधी है।
अलग-अलग जनपदों में दर्ज हैं 37 मुकदमें
आरोपी के खिलाफ औरैया, मैनपुरी, कानपुर नगर, कानपुर देहात और लखनऊ में कुल 37 मुकदमें दर्ज हैं। इरफान के खिलाफ नौ और अंशुल पर दो मुकदमें दर्ज हैं। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की है।