फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मार्कशीट में गलती सुधारने के लिए छह मई तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम आने के बाद यदि छात्र की अंकतालिका में कोई त्रुटि रह गई है तो यह खबर छात्रों के लिए राहत भरी है। बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षिक विवरणों में सुधार करने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में दिए गए मौकों के बावजूद कई छात्रों के विवरणों में विसंगतियां पाई गई हैं। अब छात्र 27 अप्रैल से 6 मई (शाम 6 बजे तक) के बीच अपने प्रमाणपत्र और अंकपत्र दुरुस्त करवा सकते हैं।
विज्ञापन




-त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी तरह प्रधानाचार्य और डीआईओएस के माध्यम से होगी

-प्रधानाचार्य को परिषद की ओर से दिए गए फॉर्म में सभी सुधार स्पष्ट रूप से भरने होंगे।
-मैनुअल जानकारी दर्ज करने के बाद प्रधानाचार्य इसे स्वयं सत्यापित करेंगे।

-फॉर्म भरने के बाद इसे डीआईओएस से अनुमोदित कराना होगा।
-मंजूरी मिलने के बाद स्कूल को पुनः वेबसाइट पर लॉगिन कर सभी दस्तावेज और फॉर्म अपलोड करने होंगे।







हाईस्कूल : छात्र का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो



इंटरमीडिएट : छात्र का नाम,: पिता का नाम, फोटो |









- प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आवेदन पत्र।

- प्रवेश आवेदन पत्र और टीसी की प्रमाणित कॉपी।
-पंजीकरण प्रपत्र और कक्षा 10वीं/12वीं की नामावली।
-छात्र का मूल पहचान पत्र।




एसआर की प्रमाणित कॉपी और उपस्थिति पंजिका।

कक्षा 9वीं या 11वीं का पंजीकरण कार्ड।
हलफनामा सही जानकारी के साथ।
डीआईओएस या बीएसए प्रमाणित टीसी।




प्रधानाचार्य का प्रमाणित पत्र, एसआर रजिस्टर की कॉपी और फोटोयुक्त पहचान पत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें