फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लेमन रेस में अन्या ने मारी बाजी

Sat, 30 Dec 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। श्रीराधागोविंद कान्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति अध्यक्ष गणेश यादव, निदेशक श्याम मोहन गुप्ता, प्रधानाचार्य शुभ्रा चतुर्वेदी,दीपशिखा गुप्ता ने दीप जलाकर कर किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिताओं मे ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है इससे बच्चों का मनोरंजन होने के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। पहले दिन जंपिंग रेस में एकांश प्रथम, अनमोल द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लेमन रेस में अन्या प्रथम,वर्तिका द्वितीय व श्रेयन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बलून रेस में आदित्य प्रथम, कृष्ण द्वितीय व नैतिक को तीसरा स्थान मिला। म्यूजिकल चेयर में अभिनव प्रथम, अंशी द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। ब्रिक रेस में वंशिका दीक्षित प्रथम,अंकित द्वितीय व आरोही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बैलेंसिंग रेस में हेमंत प्रथम,आर्यन द्वितीय व विनीत तृतीय स्थान पर रहे। निडिल रेस में तनिष्क प्रथम ,आर्यन द्वितीय व स्वप्निल को तीसरा स्थान मिला।
निदेशक श्याम मोहन गुप्ता ने बताया खेल हमारे जीवन में बहुत आवश्यक है खेल में हारता कोई नही है क्योंकि किसी को जीत मिलती है तो किसी को सीख मिलती है। निर्णायक की भूमिका अंकित शाक्य, सूरज प्रजापति, गायत्री दीक्षित, कंचन सिंह ने निभाई। सोहिनी सिंह,नेहा ,रिया गुप्ता, संबुल खान,करिश्मा दुबे, कुंती यादव रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें