युवक के ससुर मुकेश और रिश्तेदार मुन्नालाल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पिपरीपुर भरथना निवासी ससुर मुकेश ने बताया कि शिवम ट्रक चलाता था। उसकी एक साल पहले बेटी साक्षी से शादी की थी।
वहीं सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। एसआई संजय सिंह ने बताया कि शिवम ने चितभवन के अड्डा नावली में अपने रिश्तेदार के घर के बाहर आग लगाकर खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।