फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पिटाई से क्षुब्ध युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में एक युवक को सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के आरोप में कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने सोमवार सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर बबूल के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत पर पहुंचे लोगों ने युवक को पेड़ से लटका देख घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इमलिया गांव निवासी सूरज सिंह (18) पुत्र रामलखन राठौर की फेसबुक पर फोटो वायरल करने के झूठे आरोप में गांव के लोगों ने पिटाई कर दी। जिससे क्षुब्ध होकर सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर से पांच सौ मीटर दूर खेतों पर बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की आत्म हत्या करने की खबर गांव सहित क्षेत्र में हवा की तरह फैल गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई और मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर, इंस्पेक्टर अलमा अहिरवार पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और समूची घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। थोड़ी देर बाद सीओ राकेश वशिष्ठ भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गयी।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि गुर्जर समाज के लड़कों ने घर आकर सूरज से फेसबुक पर फोटो वायरल करने की बात कहते हुए मारपीट की थी। मेरे रोकने पर मुझसे भी अपशब्द कहे और हाथ मोड़ दिया। जबकि सूरज ने अपना मोबाइल उन लोगों को चेक करा दिया था। गलत पोस्ट दूसरे लड़के ने की थी। उसके बाद बेटा घर से चला गया और आधे घंटे बाद फंदा लगाने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फोटो वायरल करने की कोई घटना नहीं है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें