फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वकील से अभद्रता पर साथियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगाकर सोमवार को कचहरी में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करके विरोध जताया। जुलूस निकालकर डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


डीबीए के मीडिया प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन इटावा के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार तिवारी की ओर से बताया गया कि प्रार्थना पत्र डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को प्राप्त हुआ है। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम प्रधान सर्वेश यादव से मिलजुल कर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करा दिया है और बाउंड्रीवाल बनथा दी। जब अधिवक्ता शिकायत लेकर एसडीएम सैफई के पास गए तो उन्होंने अधिवक्ता के साथ अभद्रता की। यह अधिवक्ता समाज के लिए बहुत ही निंदनीय है।
इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे व महामंत्री राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ताओं ने डीएम अवनीश राय से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन की ओर से न्यायिक कार्य से विरत रहकर जिला जज को ज्ञापन सौंपा। सभी अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। जुलूस में अरविंद प्रताप सिंह चौहान, सत्येंद्र पाल सिंह यादव, रीना यादव, सचिन दत्त तिवारी संजय राजपूत, भुवनेश यादव, प्रदीप कुशवाहा, कुलदीप सिंह यादव, विवेक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें