फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिषासुर वध और मां दुर्गा के पराक्रम का वर्णन

Thu, 15 Oct 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित माता मनसी देवी मंदिर में बुधवार को भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य देवेश अवस्थी ने महिषासुर वध का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि महिषासुर ने तीनों लोकों पर अधिकार कर लिया था। देवताओं के पराजित होने पर उन्हें ब्रह्मा के वरदान का स्मरण हुआ कि महिषासुर का वध एक स्त्री के हाथों होगा। इसके बाद देवताओं के तेज पुंजों से भगवती जगदंबा प्रकट हुईं। महिषासुर ने मां के सौंदर्य से मोहित होकर विवाह का प्रस्ताव भेजा। मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया। आचार्य ने शुंभ-निशुंभ के प्रसंग पर भी प्रकाश डाला। कथा के समापन पर मंदिर के पुजारी और उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां भगवती की आरती की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें