फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी रहे आमिर अली का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन हो गया है। उनके चयन से स्पोर्ट्स कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

आमिर अली ने फोन पर बताया कि वह लखनऊ के रहने वाले हैं। कक्षा छह में हॉकी खेलने के उद्देश्य से उन्होंने सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला लिया था। उन्होंने छह वर्ष तक कोच डॉ. मोहम्मद जियाउर्रहमान की देखरेख में हॉकी की बारीकियां सीखीं। आठ साल के मेहनत भरे सफर में खेल निदेशक और उप्र हॉकी के महासचिव डॉ. आरपी सिंह का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा उत्साह बढ़ाते हुए खेलने का मौका दिया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रजनीश मिश्रा, फैय्याज, रणधीर सिंह एवं कोच राशिद आजीज ने भी समय-समय पर टिप्स दिए हैं।
कोच जियाउर्रहमान ने बताया कि आमिर का 2020 में सांई स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में चयन हो गया था। इसके बाद उसे बंगलूरू में कैंप में अभ्यास के लिए बुलाया गया था। करीब डेढ़ साल से वह वहीं अभ्यास कर रहा था।
विज्ञापन

कोच डॉ. मोहम्मद जियाउर्रहमान ने बताया कि 22 अक्तूबर से मलेशिया में होने वाले जौहर कप में भारत अभियान की शुरुआत मलयेशिया के खिलाफ करेगा। इसके बाद भारत का सामना 23 को दक्षिण अफ्रीका, 25 को जापान, 26 को ऑस्ट्रेलिया और 28 को ब्रिटेन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें