फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेंगू जांच पर दिख रहा केंद्रीय टीम के आने का खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डेंगू नियंत्रण को लेकर छह सदस्यीय केंद्रीय टीम के इटावा आने की चर्चा और डिप्टी सीएम की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग में खौफ है। इसका असर जिला अस्पताल में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को 23 मरीजों की किट से हुई जांच में एक डेंगू पॉजिटिव मिला। पैथोलॉजी में अभी तक जिस किट से डेंगू की जांच हो रही थी, उसे सोमवार को बदलने की चर्चा रही।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं केंद्रीय टीम के आने की खौफ की वजह से किट से होने वाली डेंगू जांच में केस कम निकल रहे हैं या दिखाए जा रहे हैं। डेंगू मरीजों के लिए जिला अस्पताल में अलग से दो डेंगू वार्ड बनाए गए हैं।
लेकिन अब छह बेड का एक वार्ड और बनाया गया है। यह सब यही दर्शाता है कि कहीं न कहीं अंदर ही अंदर डेंगू नियंत्रण को लेकर आने वाली टीम का खौफ का असर दिखने लगा है। इस बारे में सीएमओ का कहना है ये सब अफवाह है। तर्क दिया कि मैं नौकरी करता हूं, उससे रुपये मिलते हैं। मैं अपने वेतन से किट क्यों बदलवा दूंगा। क्या किट बाजार में मिलती है जो बदलवा देंगे।
विज्ञापन

एनएस वन सैंपल की कराते हैं एलाइजा जांच: सीएमओ
सीएमओ के अनुसार जिला अस्पताल में डेंगू से होने वाली किट की एनएस वन जांच के सैंपल को एलाइजा जांच के लिए सैफई भेजते हैं। अब तक एलाइजा जांच में डेंगू के 24 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एलाइजा जांच के लिए सैंपल सैफई मेडिकल कॉलेज भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें