फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हुए तो बीजेपी लगा रही परिवारवाद का आरोप: अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई पहले कहते थे कि सपा में परिवार में ही सब लोग अलग-अलग हैं। वह अपना घर ही नहीं संभाल पा रहे हैं। अब जब परिवार एक हो गया है तो ये लोग परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को हाईवे स्थिति एक मैरिज होम में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जसवंतनगर के लोग नेताजी को कभी नहीं भूल पाएंगे। नेताजी ने न सिर्फ रास्ता दिखाया बल्कि उस पर चलना भी सिखाया। उनके रास्ते पर चलकर ही गरीबों और किसानों को आगे लाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि नेताजी के संघर्षों के बाद क्षेत्र में विकास दिखाई दे रहा है। ये कोई एक दिन का काम नहीं है, ये सालों पहले शुरू हुआ था। आने वाली पीढ़ी की जिम्मेदारी बनती है कि विकास को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जसवंतनगर की जनता समाजवादियों को जिताने का नया रिकार्ड बनाकर अपना ही रिकॉड तोड़ती रही है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता झूठे मुकदमों से न डरें। बाहर गए परिवार के लोगों को मतदान के लिए बुला लें। बूथ एजेंट अपने-अपने बूथों पर 90 से 95 प्रतिशत मतदाता कराने का प्रयास करें।
रघुराज तो चेला बनने के लायक नहीं : शिवपाल
क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि आठ वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई काम नहीं हुआ। इस सरकार ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर आरोप लगाया कि वह अपने आप को हमारा शिष्य बताता है। वह तो चेला बनने के भी लायक नहीं है। वह अवसरवादी है।
उन्होंने कहा कि नेताजी के अधूरे सपनों को बहू डिंपल के साथ मिलकर पूरा करेंगे। डिंपल को उससे ज्यादा वोटों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, आदित्य अंकुर यादव, डॉ. बृजेश यादव, महावीर सिंह यादव, पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह, राहुल गुप्ता, बिनोद यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें