फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में दो फेरे लेने के बाद दुल्हन ने कर दिया शादी करने से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना/ताखा (इटावा)। दो फेरों के बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। परिजनों के समझाने पर भी नहीं मानी, इससे बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। ऊसराहार थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी जगदीश चंद्र यादव ने बेटे रवि की शादी भरथना थाना क्षेत्र के नगला बाग निवासी बलराम यादव की बेटी नीतू से तय की थी। वर पक्ष बुधवार को बरात लेकर पहुंचा। शादी की कई रस्में भी पूरी हुईं। दो फेरे लेने के बाद दुल्हन शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे दोनों पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। घर वालों ने दुल्हन को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। बरात को बिन दुल्हन के ही लौट गई। वर पक्ष ने भरथना थाने में शिकायत दी। इसमें बताया कि लड़की पक्ष ने जेवर ले लिए हैं, उन्हें वापस कराया जाए। उपनिरीक्षक कासिफ हनीफ ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें