फोटो संख्या 02::::लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल। संवाद
आईटीआई में किसी ट्रेड में पास अभ्यर्थी कर सकते हैं सपना पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की किसी ट्रेड में पास होने के साथ एनसीसी होने पर सेना में जाने की वरीयता मिलती है। यह बात एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल ने बताया ऐसे छात्र को आईटीआई की किसी भी ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए प्रवेश के साथ अगर एनसीसी कर लेते हैं तो सेना में जाने का सपना पूरा किया जा सकता है।
लेफ्टिनेंट प्रंशात कमल ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश की प्रकिया शुरू हो गई है। जनपद इटावा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इटावा, सैफई, जसवंतनगर, लखना, चकरनगर के अलावा सात प्राइवेट आईटीआई हैं। नोडल संस्थान से हर साल सेना की विभिन्न कोर में चयन होता है।
आईटीआई व्यवसाय पाठ्यक्रम के साथ- साथ कैरियर काउसलिंग, इंडस्ट्री विजिट, मॉक इंटरव्यू की प्रैक्टिस कराकर देश की विभिन्न कंपनी में चयन के लिए प्लेसमेंट ड्राइव कराती है। बताया कि एनसीसी ट्रेनीज को अनुशासन, एकता के साथ- साथ नेतृत्व की क्षमता को विकास करती है।
देश के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहने के लिए संगठित प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का मानव संसाधन बनाना। सशस्त्र बलों में कैरियर बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। एनसीसी की तैयारी स्कूल और कॉलेज के छात्रों को करीई जाती है।
एनसीसी में सिखाए जाने वाले कार्य
एनसीसी में छात्रों को मिलिट्री से संबंधित सभी तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। एनसीसी ट्रेनिंग में बताया जाता है कि अगर सेना में भर्ती होना चाहते हैं, तो वहां उन्हें कैसे रहना है, दुश्मन का सामना कैसे करना है। एनसीसी में छात्रों को बुनियादी स्तर की ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें सेना, वायु सेना और नौसेना तीनों सेनाएं शामिल है। एनसीसी में छात्रों को ट्रेनिंग देते समय छोटे हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है। एनसीसी अपने अनुशासन और देशभक्ति के लिए पूरे देश में जाना जाता है। एनसीसी में आपको देश के प्रति प्रेम करना और अनुशासन में कैसे रहें यह बातें भी सिखाई जाती है।